Home उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी की छवि खराब करने की कोशिश, AAP के खिलाफ BJP ने कराई FIR

पुष्कर सिंह धामी की छवि खराब करने की कोशिश, AAP के खिलाफ BJP ने कराई FIR

0
पुष्कर सिंह धामी की छवि खराब करने की कोशिश, AAP के खिलाफ BJP ने कराई FIR

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की छवि धूमिल करने के लिए षडॺंत्र रचने का आरोप लगाते हुए भाजपा आईटी सेल ने बुधवार को डालनवाला थाने में तहरीर दी। भाजपा आईटी सेल के सह प्रभारी प्रवीण लेखवार ने तहरीर में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के कथित बयान को छेड़छाड़ कर चुनाव प्रभावित करने के लिए तैयार किया गया।

लेखवार की ओर से दी गई तहरीर में दावा किया गया कि मुख्यमंत्री धामी के दिल्ली में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक मूल वीडियो को आम आदमी पार्टी नाम के सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर छेड़छाड़ कर प्रसारित किया जा रहा है।

मूल वीडियो को एडिट कर गलत ढंग से दिखाया जा रहा है। यह वीडियो भी आधा ही दिखाया जा रहा है। आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट जारी करने वाले ने लोकसभा चुनाव को अनुचित तरीके से प्रभावित करने के साथ ही मुख्यमंत्री और भाजपा की छवि को धूमिल करने का षड्यंत्र किया है।

लेखवार ने पुलिस को पेन ड्राइव में मूल और एडिट किए गए वीडियो को पुलिस को सौंपा है। उन्होंने मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। इधर, एसएसपी अजय सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here