Home उत्तराखंड प्रियंका गांधी के साथ दो दिन पहले किशोरी लाल BJP में शामिल, कांग्रेस छोड़ने की क्या वजह?

प्रियंका गांधी के साथ दो दिन पहले किशोरी लाल BJP में शामिल, कांग्रेस छोड़ने की क्या वजह?

0
प्रियंका गांधी के साथ दो दिन पहले किशोरी लाल BJP में शामिल, कांग्रेस छोड़ने की क्या वजह?

चुनावी मौसम में मालधन क्षेत्र से कांग्रेस के बड़े नेता मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस छोड़ने की वजह पार्टी में समुचित मानसम्मान नहीं मिलने की बात बताई। यह अलग बात है कि दो दिन पूर्व वह पीरू मदारा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मंच पर बैठे थे और भाषण में भाजपा को कोस रहे थे।

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव और मालधन क्षेत्र के कद्दावर नेता किशोरी लाल ने मंगलवार को कोटद्वार में भाजपा की रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, गढ़वाल प्रत्याशी अनिल बलूनी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। फोन पर बातचीत करते हुए किशोरी लाल ने इसकी पुष्टि की है।

कांग्रेस छोड़ने की वजह पूछने पर किशोरी लाल ने कहा कि वहां उचित मान-सम्मान नहीं मिल रहा था। जब किशोरी से पूछा गया कि दो दिन पहले तो उन्हें कांग्रेस ने पीरूमदारा में प्रियंका गांधी के साथ मंच पर बिठाया था, जहां उन्हें भाषण देने का भी मौका मिला था, तो इसका जवाब वह टाल गए।

पूर्व चेयरमैन चौहान की भाजपा में घर वापसी
लालकुआं। लालकुआं के पूर्व चेयरमैन व विधायक का निर्दलीय चुनाव लड़ चुके पवन चौहान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंगलवार को उन्हें देहरादून में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदस्यता दिलाई। चौहान का लालकुआं पहुंचने पर भाजपाइयों ने स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here