देहरादून में सिर दर्द बनी ट्रैफिक की समस्या, यहां बनेगा नया फ्लाईओवर, ऋषिकेश की सड़कों पर उतरे पुलिस कप्तान – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड देहरादून में सिर दर्द बनी ट्रैफिक की समस्या, यहां बनेगा नया फ्लाईओवर, ऋषिकेश की सड़कों पर उतरे पुलिस कप्तान

देहरादून में सिर दर्द बनी ट्रैफिक की समस्या, यहां बनेगा नया फ्लाईओवर, ऋषिकेश की सड़कों पर उतरे पुलिस कप्तान

0
देहरादून में सिर दर्द बनी ट्रैफिक की समस्या, यहां बनेगा नया फ्लाईओवर, ऋषिकेश की सड़कों पर उतरे पुलिस कप्तान

उत्तराखंड में पिछले कुछ सालों में ट्रैफिक सड़कों पर हद से ज्यादा बढ़ गया है. पूरे पूरे दिन शहर के हर चौराहे पर लंबी-लंबी गाड़ियों की कतारें देखने को मिलती हैं. जहां एक तरफ दिल्ली से देहरादून के लिए पहुंच आसान बना दी है. इसके अलावा तमाम हाईवे का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन दून शहर में प्रवेश करती ही सभी वाहन रेंगने लगते हैं. ऐसे में लोक निर्माण विभाग शहर में ट्रैफिक मोबिलाइजेशन के लिए खास प्लान पर काम कर रहा है. वहीं, मसूरी में पर्यटन सीजन को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैठक ली. उधर, ऋषिकेश में खुद टिहरी एसएसपी सड़कों पर ट्रैफिक जांचने उतरे.

उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से देहरादून सिटी मोबिलाइजेशन प्लान तैयार किया गया है. जिसके तहत पहले चरण में दो बड़े प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए हैं.

ये दोनों प्रोजेक्ट रिस्पना और बिंदाल नदी पर बनाए जाने वाले एलिवेटेड रोड हैं. उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत रिस्पना नदी पर 11 किलोमीटर और बिंदाल नदी पर 15 किलोमीटर की एलिवेटेड रोड बनाई जानी है. उन्होंने बताया कि पूरे प्रोजेक्ट की प्लानिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है और डीपीआर भी तैयार की जा चुकी है.

फिलहाल, इन दिनों पुनर्वास और विस्थापन की प्रक्रिया जारी है. जिसमें भूमि समीकरण और टी शिफ्टिंग की प्रक्रिया भी चल रही है. उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी इस को लेकर तत्परता से काम किया जा रहा है. जैसे ही यह काम निपटता है, वैसे ही ग्राउंड पर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here