मसूरी में चलती कार में लगी आग, आग की लपटे देख मची चीख-पुकार – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड मसूरी में चलती कार में लगी आग, आग की लपटे देख मची चीख-पुकार

मसूरी में चलती कार में लगी आग, आग की लपटे देख मची चीख-पुकार

0
मसूरी में चलती कार में लगी आग, आग की लपटे देख मची चीख-पुकार

मसूरी के कैंपटी रोड पर अचानक चलती कार में आग लग गई. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलते ही फायर कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची.

घटना रविवार की है. जानकारी के अनुसार कैंपटी फॉल से देहरादून आ रही कार में जीरो प्वाइंट के पास अचानक धुंआ निकलने लगा. चालक ने सूझबूझ दिखते हुए वाहन से सभी लोगों को उतारकर सड़क किनारे खड़े कर दिया. देखते ही देखते कार में आग लग गई. राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची.

दमकल कमियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया. बता दें कार में वाहन चालक समेत छह लोग सवार थे. जिनमें एक बच्चा भी शामिल था. सभी लोग देहरादून निवासी थे. जो कैंपटी फॉल से घूमकर देहरादून वापस लौट रहे थे. बताया जा रहा है कार 80 प्रतिशत तक जल गई थी. गनीमत रही चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here