लोहाघाट में पेयजल की समस्या को लेकर प्रदर्शन, जल संस्थान के खिलाफ लोगों में आक्रोश | ETV Uttarakhand
Tuesday, February 18, 2025
Homeउत्तराखंडलोहाघाट में पेयजल की समस्या को लेकर प्रदर्शन, जल संस्थान के खिलाफ...

लोहाघाट में पेयजल की समस्या को लेकर प्रदर्शन, जल संस्थान के खिलाफ लोगों में आक्रोश

लोहाघाट में बरसात में भी पेयजल संकट से नगर की जनता जूझ रही है। इसी समस्या को लेकर आज स्थानील लोगों ने प्रदर्शन किया। जल संस्थान के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है। निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में जल संस्थान के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

लोहाघाट में पेयजल की समस्या को लेकर प्रदर्शन

पेयजल की समस्या से जूझ रहे आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को नगर के निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में जल संस्थान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने पेयजल आपूर्ति करने की मांग की। गोविंद वर्मा और वहां मौजूद लोगों ने कहा बरसात के मौसम में भी जल संस्थान के द्वारा पर्याप्त मात्रा में पानी जनता को उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है।

तीन से चार दिन में आता है पानी

लोगों ने कहा कि तीन से चार दिन में मात्र 20 से 30 मिनट तक पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्मा ने कहा जल संस्थान जनता से पूरे महीने का बिल वसूलता है और मात्र 15 दिन नगर वासियों को पानी दिया जाता है। साल भर नगर में पेयजल के लिए हाहाकार मचा रहता है। वर्षा काल में भी जल संस्थान जनता को पेयजल उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रहा है।

समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

निवर्तमान पालिका अध्यक्ष वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वो जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने जल संस्थान से चौड़ी लिफ्ट योजना के टैंक से गाद हटाने तथा टैंकरों के जरिए नगर में पेयजल आपूर्ति की मांग की है।

महिलाओं में जल संस्थान की कार्य प्रणाली को लेकर भारी आक्रोश है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने बताया नगर की कई पेयजल योजनाएं आपदा में क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। जिन्हें ठीक करने के प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा जल्द लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments