गर्मी ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, हल्द्वानी में पारा 42 के पार, मौसम पूर्वानुमान में राहत या आफत? – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड गर्मी ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, हल्द्वानी में पारा 42 के पार, मौसम पूर्वानुमान में राहत या आफत?

गर्मी ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, हल्द्वानी में पारा 42 के पार, मौसम पूर्वानुमान में राहत या आफत?

0

हल्द्वानी में गर्मी का 13 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। वर्ष 2011 के बाद पहली बार अधिकतम पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। रविवार को इसके साथ ही इस सीजन का सबसे गर्म दिन भी रहा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले दो-तीन दिन तक मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का ऐसा ही रूप देखने को मिलेगा।

वहीं दूसरी ओर पहाड़ों में सोमवार से तेज बारिश के आसार जताए गए हैं। शहर में रविवार को सुबह से ही गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया था। सुबह न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप के कारण दोपहर में शहर के बाजार सूने नजर आए, जबकि सड़कों पर भी रविवार होने के बावजूद वाहन कम रहे।

दोपहर में पारा 42 डिग्री के पार पहुंचा गया। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि हल्द्वानी में रविवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रहा, जो बीते शनिवार की अपेक्षा 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

उन्होंने बताया कि 2011 से अभी तक के मौजूदा रिकॉर्ड के अनुसार यह हल्द्वानी का सबसे अधिक तापमान है। वहीं ऊधमसिंह नगर में भी नौतपा का असर दिखने लगा है। इसके चलते गर्मी का पिछले 11 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। रविवार को तराई में अधिकतम पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here