स्कूलों की जगह दिल्ली में खोले शराब ठेके, अरिवंद केजरीवाल पर जमकर बरसे पुष्कर सिंह धामी | ETV Uttarakhand
Monday, March 2, 2026
Homeउत्तराखंडस्कूलों की जगह दिल्ली में खोले शराब ठेके, अरिवंद केजरीवाल पर जमकर...

स्कूलों की जगह दिल्ली में खोले शराब ठेके, अरिवंद केजरीवाल पर जमकर बरसे पुष्कर सिंह धामी

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल ने स्कूलों की जगह शराब के ठेके खोले हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

सीएम धामी ने कहा कि कि कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन देश को फिर से भ्रष्टाचार की खाई में धकेलना चाहता है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दक्षिण दिल्ली का क्षेत्र हमेशा से राष्ट्रवादी विचारों का गढ़ रहा है। देश की आजादी के बाद इस लोक सभा क्षेत्र ने हमेशा जनसंघ और भाजपा को आगे बढ़ाया है।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ा है। आज दुनिया की बड़ी कंपनियां भारत में आ रही है, जिससे भारत की अर्थव्यस्था मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार थी।

कांग्रेस के दिखाए भ्रष्टाचार और घोटाले के रास्ते पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी चल रही है। केजरीवाल ने 500 स्कूल खोलने की बात की थी, उन्होंने स्कूल की जगह शराब के ठेके खोल दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश विरोधी लोगों का समर्थन करती है।उन्होंने जनता से आग्रह किया कि देश विरोधी लोगों को खत्म करने का इस चुनाव में संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात करते हैं तो विपक्ष के लोग मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू करने की बात करती है। कहा कि देश की जनता तीसरी बार मोदी सरकार को बनाने का संकल्प ले चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments