Thursday, March 13, 2025
Homeउत्तराखंडहरक सिंह रावत कांग्रेस से BJP में हो रहे शामिल! प्रदेश अध्यक्ष...

हरक सिंह रावत कांग्रेस से BJP में हो रहे शामिल! प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उठाया पर्दा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पूर्व काबीना मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ.हरक सिंह के भाजपा में शामिल होने का दूर-दूर तक प्रश्न नहीं है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को भट्ट ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान भट्ट ने कहा कि कुछ लोग हरक सिंह के भाजपा में शामिल होने की अफवाह फैला रहे हैं।

इसमें कोई सच्चाई नहीं है। भट्ट ने कहा कि डॉ.हरक सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई केंद्रीय स्तर से हुई थी। ऐसे में यदि बहाली होती है तो इस संदर्भ में निर्णय केंद्रीय स्तर से ही होगा। मालूम हो बीते कई दिनों से हरक सिंह की भाजपा में वापसी को लेकर चर्चाएं चल रही हैं।

एसपी सिंह और हरिद्वार में पुरुषोत्तम भाजपा में शामिल
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और विधानसभा प्रत्याशी रहे एसपी सिंह इंजीनियर कई समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उधर, हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी पुरुषोत्तम शर्मा समेत कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी।

देहरादून में बुधवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में हुए ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने इन सभी का स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने के बाद एसपी सिंह ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कार्यों से प्रभावित हैं।

इसी के चलते वो भाजपा में आए हैं। कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, जिला महामंत्री विजेंद्र चौहान,सोमवती, जगपाल सिंह, प्रदीप, हरिंदर सिंह, प्रवीण कुमार आदि ने भाजपा की सदस्यता ली।

हरिद्वार के चेतन ज्योति आश्रम में हुए कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सांसद प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत ने पुरुषोत्तम शर्मा के साथ महंत ऋषिश्वरानंद, राजेश रस्तोगी, दीपक जखमोला, सत्यनारायण शर्मा आदि को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

माइक्रो डोनेशन के लिए मांगी मदद
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने एक सवाल के जवाब में बताया कि पार्टी ने अपने स्थापना दिवस के दिन छह अप्रैल को सभी कार्यकर्ताओं से माइक्रो डोनेशन के जरिए दल को कुछ न कुछ दान करने की अपील की है। यह इस तरह की सहयोग राशि होगी जो पार्टी के क्रियाकलापों और संचालन में मदद देगी।

घर पर झंडा लगाने की अनुमति मिले
भाजपा द्वारा निर्वाचन अफसरों के खिलाफ शिकायत के संबंध में प्रश्न पर भट्ट ने निर्वाचन आयोग पर टिप्पणी से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर यदि कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाना चाहता है तो उसे इसकी अनुमति मिलनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments