इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तराखण्ड के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां गोविंदघाट के पास अचानक पहाड़ी दरक जाने से भयावह भूस्खलन हो गया। जिसकी चपेट में आने से हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया है कि पुल क्षतिग्रस्त होने से पुलना, घांघरिया, भ्यूंडार, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई है। इस घटना का विडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी जाने वाला मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला यह एकमात्र मोटर पुल अलकनंदा नदी पर बना था। वो तो गनीमत रही कि घटना के वक्त मोटर पुल से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा हादसे का परिणाम और भी अधिक भयावह हो सकता था।
