पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का राजकीय शोक, आदेश जारी – ETV Uttarakhand
Home राष्ट्रीय पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का राजकीय शोक, आदेश जारी

पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का राजकीय शोक, आदेश जारी

0
पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का राजकीय शोक, आदेश जारी

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बीते गुरुवार को निधन हो गया है. पूर्व पीएम के निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का शोक घोषित किया है. जिसे लेकर शासन ने आदेश भी जारी कर दिया है.

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का शोक रहेगा. जिसे लेकर शासन ने आदेश जारी कर दिया हैं. बता दें सात दिन तक राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे. इसके साथ ही शासकीय और मनोरंजन के कोई कार्य नहीं होंगे.

मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है वह काफी वक्त से स्वास्थय संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे. गुरुवार शाम को अचानक उनकी तबियत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here