मौसम ने ली करवट, प्रचंड ठंड की चपेट में उत्तराखंड, पहाड़ों पर बर्फबारी से सैलानियों की मौज – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड मौसम ने ली करवट, प्रचंड ठंड की चपेट में उत्तराखंड, पहाड़ों पर बर्फबारी से सैलानियों की मौज

मौसम ने ली करवट, प्रचंड ठंड की चपेट में उत्तराखंड, पहाड़ों पर बर्फबारी से सैलानियों की मौज

0
मौसम ने ली करवट, प्रचंड ठंड की चपेट में उत्तराखंड, पहाड़ों पर बर्फबारी से सैलानियों की मौज

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है और ठंड का दौर शुरू हो गया है। प्रसिद्ध हिमालयी मंदिरों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और पूरे राज्य में बर्फीली हवाएं चलने से उत्तराखंड में भीषण शीतलहर चल रही है। गढ़वाल हिमालय में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब और कुमाऊं क्षेत्र में मुनस्यारी में ताजा बर्फबारी हुई जिससे पूरे राज्य में ठंड बढ़ गई है।

देहरादून समेत कई स्थानों पर पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी भी हुई। मसूरी, धनोल्टी और चकराता में भी बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटक काफी खुश हुए। तापमान में तेजी से गिरावट आई है। लोग खुद को गर्म करने के लिए सड़कों के किनारे अलाव के पास बैठे नजर आए।

दो दिन पहले ही मैदानी इलाकों में मौसम खुशनुमा था और लोग धूप का आनंद लेते नजर आ रहे थे, लेकिन सोमवार से मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल नजर आने लगे। दिन भर सूरज नहीं निकला और छिटपुट बारिश भी हुई जिससे ठंड बढ़ गई। पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में इसका असर दिखा और प्रचंड ठंड ने दस्तक दे दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here