स्यालसौड़ में सीएम ने कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले का किया शुभारंभ – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड स्यालसौड़ में सीएम ने कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले का किया शुभारंभ

स्यालसौड़ में सीएम ने कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले का किया शुभारंभ

0
स्यालसौड़ में सीएम ने कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले का किया शुभारंभ

सीएम धामी दो दिवसीय रूद्रप्रयाग दौरे पर हैं। रविवार सुबह जहां सीएम धामी ने ऊखीमठ में ओंकारेश्वर मंदिर से शीतकालीन यात्रा की शुरूआत की तो वहीं स्यालसौड़ में कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ किया।

सीएम धामी ने स्यालसौड़ में औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ किया। इसके साथ ही सीएम धामी ने लगभग 47.43 करोड़ रूपए की 18 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने 1.23 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया।

सीएम धामी ने देश-विदेश के पर्यटकों से अपील है कि आप सभी शीतकालीन यात्रा पर प्रदेश में आएं और चारधाम के शीतकालीन गद्दीस्थल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें। इसके साथ ही, गोपीनाथ, औली, कई अन्य पर्यटक स्थलों का भ्रमण करें। ताकि पर्यटन उद्योग को भी प्रोत्साहन मिले और क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here