एक्शन में कांग्रेस, तीन नेताओं को छह साल के लिए निकाला; रजनी भंडारी बोलीं- पति के साथ पहले ही दे दिया था इस्तीफा – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड एक्शन में कांग्रेस, तीन नेताओं को छह साल के लिए निकाला; रजनी भंडारी बोलीं- पति के साथ पहले ही दे दिया था इस्तीफा

एक्शन में कांग्रेस, तीन नेताओं को छह साल के लिए निकाला; रजनी भंडारी बोलीं- पति के साथ पहले ही दे दिया था इस्तीफा

0
एक्शन में कांग्रेस, तीन नेताओं को छह साल के लिए निकाला; रजनी भंडारी बोलीं- पति के साथ पहले ही दे दिया था इस्तीफा

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पीसीसी सदस्य रजनी भंडारी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश भंडारी और पोखरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी और चमोली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश नेगी ने इसकी पुष्टि की है।

रजनी भंडारी बदरीनाथ विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भंडारी की धर्मपत्नी हैं, और चमोली जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। जिसके लिए उन्हें विधायक के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस कारण बदरीनाथ विधानसभा में उपचुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने बताया कि कांग्रेस पीसीसी सदस्य रजनी भंडारी, हरीश भंडारी और पोखरी के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है।

उधर, भाजपा ने वरिष्ठ नेता हरि सिंह रावत को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा के जिला महामंत्री ने कुलदीप वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर हरि सिंह रावत पर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने की जानकारी मिल रही थी। पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने हरि सिंह रावत को पार्टी से निष्कासित किया है।

पहले ही इस्तीफा दे दिया था: रजनी 

कांग्रेस पार्टी से निष्कासन पर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने कहा कि कांग्रेस से निष्कासन का कोई अर्थ ही नहीं होता। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से पहले ही इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। अब निष्कासन करने का कोई औचित्य नहीं है। उनके पति भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि उन्होंने स्वयं अपनी पत्नी रजनी भंडारी के साथ कांग्रेस से पहले ही त्याग पत्र देकर प्रधानमंत्री मोदी के विकास के संकल्प के सफल परिणाम से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here