नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान, घंटाघर से राजपुर रोड तक सख्त कार्रवाई – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान, घंटाघर से राजपुर रोड तक सख्त कार्रवाई

नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान, घंटाघर से राजपुर रोड तक सख्त कार्रवाई

0
नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान, घंटाघर से राजपुर रोड तक सख्त कार्रवाई

नगर आयुक्त नमामी बंसल, पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं नगर संभागीय परिवहन अधिकारी की मौजूदगी में शहर के प्रमुख मार्गों पर सड़क और फुटपाथ से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जीपीओ घंटाघर से एस्लेहॉल, कनक चौक, पंत रोड और चकराता रोड तक की गई।

अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए 6 ठेली, 4 काउंटर और 11 बिल बोर्ड हटाए गए। नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के मामले में 8 दुकानदारों के खिलाफ ₹16,500 का चालान भी किया।

इसके साथ ही सड़क पर अवैध पार्किंग और यातायात बाधित करने वाले 75 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और पैदल यात्रियों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराना रहा।

अभियान के बाद नगर आयुक्त नमामी बंसल ने घंटाघर से राजपुर रोड तक नगर निगम की पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर मौजूद व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों को अवैध पार्किंग न करने की कड़ी चेतावनी दी गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि वाहन केवल नगर निगम द्वारा चयनित पार्किंग स्थलों में ही खड़े किए जाएं।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर के विभिन्न मार्गों पर सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here