देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की ओर से आयोजित 10वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। सीएम धामी ने खुद बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में राज्य के 42 विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि शासकीय कार्यों की व्यस्तता के बीच कार्मिकों की तरफ से खेल गतिविधियों को अपनाना बहुत जरूरी है, क्योंकि खेल जीवन में अनुशासन लाने के साथ-साथ तनाव को दूर करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है।