भाजपा ने 18 सांगठनिक जिलों में सात मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड भाजपा ने 18 सांगठनिक जिलों में सात मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की

भाजपा ने 18 सांगठनिक जिलों में सात मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की

0
भाजपा ने 18 सांगठनिक जिलों में सात मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की

भाजपा ने अपने 18 सांगठनिक जिलों में पार्टी के सात मोर्चों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षो के परामर्श से इन जिलों के पार्टी जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों के मोर्चा अध्यक्षों की सूची जारी की।

प्रदेश भाजपा ने अपने सात मोर्चों युवा, महिला, किसान, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिए थे। लेकिन, इन मोर्चों के जिलाध्यक्षों को लेकर लंबे समय से मंथन चल रहा था। शुक्रवार को पार्टी के 18 सांगठनिक जिलों में इन मोर्चो के जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए गए।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिन सांगठनिक जिलों में सातों मोर्चों के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं, उनमें बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी, देहरादून-ग्रामीण, रुड़की, देहरादून-महानगर, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चम्पावत, कोटद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, चमोली, रानीखेत, ऊधम सिंह नगर व काशीपुर शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here