देहरादून में शादी सीजन के चलते ट्रैफिक प्लान में बदलाव, इन रूटों पर आवाजाही रहेगी बंद – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड देहरादून में शादी सीजन के चलते ट्रैफिक प्लान में बदलाव, इन रूटों पर आवाजाही रहेगी बंद

देहरादून में शादी सीजन के चलते ट्रैफिक प्लान में बदलाव, इन रूटों पर आवाजाही रहेगी बंद

0
देहरादून में शादी सीजन के चलते ट्रैफिक प्लान में बदलाव, इन रूटों पर आवाजाही रहेगी बंद

शादियों का सीजन शुरू हो गया है. शादियों के सीजन में गेस्ट हाउस, लॉन और मैरिज हॉल आने जाने वाले रास्तों में भीड़ लग जाती है. वहीं भीड़ बढ़ने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है. इस समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है. जिससे लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े.

शादियों के सीजन को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने निर्णय लिया है कि यातायात दबाव वाले मार्गों पर निर्धारित समय अवधि के लिए भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है. शादी समारोह के सीजन के शुरू होने के मद्देनजर आईएसबीटी, कारगी चौक, हरिद्वार बाईपास रोड, रिस्पना पुल से जोगीवाला तक मार्ग में काफी संख्या के वेडिंग प्वाइंट, होटल, फार्म हाउस आदि होने से यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है.

जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आम जनता को होने वाली कठिनाइयों के मद्देनजर मार्ग पर यात्रा के सुचारू और संचालन के लिए एसएसपी के निर्देशों पर आज से अग्रिम आदेशों तक दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है.

  • आईएसबीटी से कारगी चौक से बाईपास हरिद्वार रोड से रिस्पना पुल से जोगीवाला तक समय अवधि के दौरान रूट डायवर्जन
  • हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहनों को लालतप्पड़ में पार्क किया जाएगा
  • हिमाचल और पांवटा साहिब की ओर से आने वाले भारी वाहनों को नया गांव में पार्क किया जाएगा
  • सहारनपुर, उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाले भारी वाहनों को आशारोड़ी के आसपास चिन्हित स्थान पर पार्क किया जाएगा
  • विकासनगर से आने वाले भारी वाहनों को प्रेमनगर और सेलाकुई की सीमा पर पार्क किया जाएगा

वहीं दून पुलिस द्वारा जनपद में ड्रग्स फ्री अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में पड़ने वाले सभी छात्र छात्रों से उनका ड्रग्स टेस्ट कराए जाने के लिए शपथ पत्र भराए गए थे. जिसके तहत पुलिस-प्रशासन और डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में निरीक्षण किया गया. संस्थानों में अध्ययनरत 10 छात्रों के टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल लिए गए, साथ ही 45 छात्रों का मेडिकल टेस्ट भी करवाया गया.

एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि यदि कोई भी छात्र-छात्रा किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. अभियान में शिक्षण संस्थान में मौजूद अन्य छात्र छात्रों को नशे से दूर रहने और नशे की दुष्परिणाम की जानकारी दी गई. अभियान के तहत अन्य शिक्षण संस्थानों में भी औचक निरीक्षण की तैयारी की जा रही है. इससे पहले भी पुलिस प्रशासन और डॉक्टर की मेडिकल टीम द्वारा शिक्षण संस्थानों में निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं का ड्रग्स टेस्ट किट से यूरिन टेस्ट किया गया था. जिसमें छात्रों द्वारा किसी प्रकार के ड्रग्स का सेवन किया जाना नही पाया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here