तपती गर्मी में पसीने के साथ मच्छरों से मुसीबत, चिकनगुनिया-मलेरिया के मरीज मिलने पर अलर्ट – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड तपती गर्मी में पसीने के साथ मच्छरों से मुसीबत, चिकनगुनिया-मलेरिया के मरीज मिलने पर अलर्ट

तपती गर्मी में पसीने के साथ मच्छरों से मुसीबत, चिकनगुनिया-मलेरिया के मरीज मिलने पर अलर्ट

0
तपती गर्मी में पसीने के साथ मच्छरों से मुसीबत, चिकनगुनिया-मलेरिया के मरीज मिलने पर अलर्ट

दून अस्पताल में एक मरीज में मलेरिया और दूसरे में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं और हालत सामान्य बनी हुई है। डीएमएस डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि यहां भर्ती एक 37 वर्षीय महिला में मलेरिया की पुष्टि हुई है। अब तक दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। महिला यूपी की रहने वाली है और यहां मजदूरी करती है।

न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती एक मरीज में चिकनगुनिया की भी पुष्टि हुई है। उसकी भी हालत सामान्य है। डॉक्टरों को लक्षण के आधार पर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया की जांच के लिए निर्देशित किया गया है। नोडल अधिकारी को रिपोर्टिंग के लिए कहा।

दूसरी ओर, प्रेमनगर में 23 तक अल्ट्रासाउंड नहीं होंगे प्रेमनगर अस्पताल में सोमवार से अल्ट्रासाउंड बंद हो गए। यहां सीएमएस एवं रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शिवमोहन शुक्ला चार दिन की छुट्टी पर गए हैं। इसलिए 20 से 23 मई तक अल्ट्रासाउंड नहीं होने का पर्चा अल्ट्रासाउंड कक्ष पर चस्पा कर दिया गया है।सोमवार को जांच कराने मरीज वापस लौटे। यहां रोजाना 35 से 45 अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। लेकिन, डॉ. शुक्ला के छुट्टी पर चले जाने पर अल्ट्रासाउंड व्यवस्था ठप हो जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here