ऑपरेशन सिंदूर पर बोले सीएम धामी, भारत पर बुरी नज़र डालने वाले को उखाड़ फेंकेंगे – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड ऑपरेशन सिंदूर पर बोले सीएम धामी, भारत पर बुरी नज़र डालने वाले को उखाड़ फेंकेंगे

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले सीएम धामी, भारत पर बुरी नज़र डालने वाले को उखाड़ फेंकेंगे

0
ऑपरेशन सिंदूर पर बोले सीएम धामी, भारत पर बुरी नज़र डालने वाले को उखाड़ फेंकेंगे

ऑपरेशन सिंदूर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है. मीडिया से बातचीत में सीऐम धामी ने कहा कि भारत पर बुरी नज़र डालने वाले को हम जड़ से उखाड़ फेकेंगे.

सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरा विश्व जानता है कि पाकिस्तान की धरती लंबे समय से आतंकवादियों की पनाहगाह बनी हुई है, लेकिन अब भारत की सेना ने अपने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

सीएम ने कहा आज की कार्रवाई इस बात का स्पष्ट संदेश है कि भारत पर बुरी नज़र डालने वाले आतंकी संगठनों को हम जड़ से उखाड़ फेंकेंगे. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अब हमारी नीति स्पष्ट है कि आतंक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here