उत्तराखंड के झोली में एक और पदक, कलारीपयट्टू में सिद्धि बडोनी ने जीता सिल्वर मेडल – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड उत्तराखंड के झोली में एक और पदक, कलारीपयट्टू में सिद्धि बडोनी ने जीता सिल्वर मेडल

उत्तराखंड के झोली में एक और पदक, कलारीपयट्टू में सिद्धि बडोनी ने जीता सिल्वर मेडल

0
उत्तराखंड के झोली में एक और पदक, कलारीपयट्टू में सिद्धि बडोनी ने जीता सिल्वर मेडल

नेशनल गेम्स में रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में कलारीपयट्टू खेल हुए। कलारीपयट्टू चुवाडुकल महिला वर्ग में आज उत्तराखंड की सिद्धी बड़ोनी ने रजत पदक जीता है। सिद्धी उत्तराखंड सचिवालय में संयुक्त सचिव संतोष बड़ोनी की बेटी हैं।

केरल का पारंपरिक खेल
कलारीपयट्टू दक्षिण भारत के केरल का पारंपरिक खेल है। जो युद्ध कला प्रदर्शन की श्रेणी में आता है। माना जाता है कि ये तीन हजार वर्ष पुराना खेल है। इसकी उतपत्ति भगवान परशुराम से जुड़ी हुई है। इसे केरल में सबसे अधिक खेला जाता है। ये खेल बेहद जोखिम भरा है। इस पर कुछ विवाद भी चल रहे हैं। संभवत: यही कारण है कि इसे राष्ट्रीय खेलों में औपचारिक रूप से शामिल नहीं किया गया है।
प्रदेश के हर स्कूल तक पहुंचाना लक्ष्य
कलारीपयट्टू एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष संतोष बड़ोनी ने बताया कि यह आत्मरक्षा का भी खेल है। बेटियों के लिए ये खेल बहुत ही लाभदायक है। खेल के लिए अधिक मैदान की जरूरत भी नहीं रहती है। छोटी जगह में खेला जाता है। इस खेल को प्रदेश के हर स्कूल तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here