देहरादून में कांग्रेस नेता राजीव जैन के ठिकाने पर ईडी का छापा, पूर्व सीएम हरीश रावत के रहे हैं करीबी | ETV Uttarakhand
Sunday, March 1, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून में कांग्रेस नेता राजीव जैन के ठिकाने पर ईडी का छापा,...

देहरादून में कांग्रेस नेता राजीव जैन के ठिकाने पर ईडी का छापा, पूर्व सीएम हरीश रावत के रहे हैं करीबी

उत्तराखंड के देहरादून में सीनियर कांग्रेसी नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापा मारा। ईडी की टीम केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएफ के साथ 18 गाड़ियों से कांग्रेस नेता के घर पर पहुंची। वहां सुबह 4 बजे से ही सर्च ऑपरेशन शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है। मंगलवार को हो रही इस कार्रवाई ने देहरादून में राजनीतिक हलचल को तेज कर दिया है। हालांकि, अभी इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

सूत्रों के हवाले से आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी की टीम ने कांग्रेस नेता के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए उनके आवास पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और कुछ नकदी भी बरामद किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार राजीव जैन पर करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी बन सकता है।

राजीव जैन कांग्रेस के सीनियर नेता रहे हैं। वह प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े रहे हैं। कांग्रेस में वह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत खेमे के नेता माने जाते हैं। पूर्व सीएम के करीबी के तौर पर भी उन्हें पहचाना जाता है। हरीश रावत सरकार के दौरान 2014 में राजीव जैन को मीडिया कॉर्डिनेटर बनाया गया था। अक्टूबर 2016 में वे सीएम के सलाहकार बनाए गए थे। इस प्रकार उन्हें पूर्व सीएम के करीबियों के तौर पर जाना जाता है।

ईडी की टीम राजीव जैन के छह ठिकानों पर छापा मार रही है। राजीव जैन के संबंधियों के घरों पर भी ईडी की टीम की जांच चल रही है। इसके अलावा दिल्ली के ठिकाने पर भी भी छापा मारा जा रहा है। ईडी की ओर से तमाम इलाकों पर जुड़े मामले में सर्च ऑपरशन चल रहा है। देहरादून, दिल्ली के अलावा अन्य इलाकों में छापा पड़ने की सूचना आ रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments