उत्तराखंड में जल्द होंगे नगरीय निकाय चुनाव: बीजेपी ने चुनाव प्रभारी किए नियुक्त – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में जल्द होंगे नगरीय निकाय चुनाव: बीजेपी ने चुनाव प्रभारी किए नियुक्त

उत्तराखंड में जल्द होंगे नगरीय निकाय चुनाव: बीजेपी ने चुनाव प्रभारी किए नियुक्त

0
उत्तराखंड में जल्द होंगे नगरीय निकाय चुनाव: बीजेपी ने चुनाव प्रभारी किए नियुक्त

उत्तराखंड में भाजपा ने नगर निगम और नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। जिससे प्रदेश में निकाय चुनावों की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। भाजपा ने चुनावों के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने 11 नगर निगमों समेत कुल 102 निकायों में चुनाव प्रबंधन के लिए प्रभारियों की सूची जारी कर दी है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने चुनाव प्रभारियों की सूची जारी की है। इसके तहत 11 नगर निगमों, 45 नगर पालिका परिषदों और 46 नगर पंचायतों में चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here