केदारघाटी में दो बेटों ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड केदारघाटी में दो बेटों ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट

केदारघाटी में दो बेटों ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट

0
केदारघाटी में दो बेटों ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट

केदारघाटी के बेडूला गांव में दो बेटों ने अपने पिता की हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव को भी जला दिया है। इस वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली है। हर कोई घटना से स्तब्ध है। आखिर दोनों बेटों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।

घटना गुरुवार की है. मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के दो सगे भाईयों ने अपने पिता की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद दोनों ने अपने पिता का शव जला दिया. इसकी खबर जैसे ही आसपास के लोगों तक पहुंची इलाके में सनसनी मच गई.

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला आज सुबह का बताया जा रहा है। जिस पिता ने पाल पोस कर बड़ा किया उसी को दोनों बेटों ने निर्ममता से मौत की नींद सुला दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here