उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तरकुंजी हुई जारी, इस तारीख से पहले दर्ज कराएं आपत्ति – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तरकुंजी हुई जारी, इस तारीख से पहले दर्ज कराएं आपत्ति

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तरकुंजी हुई जारी, इस तारीख से पहले दर्ज कराएं आपत्ति

0
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तरकुंजी हुई जारी, इस तारीख से पहले दर्ज कराएं आपत्ति

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर 1 और 2 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है,जो उम्मीदवार इसके लिए लिखित परीक्षा  में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट (ukutet.com) पर जाकर अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा लिए लिखित परीक्षा 24 अक्तूबर, 2024 को दो सत्रों में आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित हुई वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुई। पेपर 1 और पेपर II में से प्रत्येक में 150 प्रश्न थे, प्रति पेपर कुल 150 अंक थे।

इस तारीख पहले दर्ज कराएं आपत्ति
जिन उम्मीदवारों को यूटीईटी 2024 उत्तर कुंजी के बारे में कोई आपत्ति है, वे उचित दस्तावेजों के साथ अपनी चिंताओं को उठा सकते हैं और उन्हें 13 नवंबर, 2024, शाम 5 बजे से पहले secyutet@gmail.com पर भेज सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आवेदकों को प्रति फॉर्म एक प्रश्न या उत्तर जमा करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, “UTET उत्तर कुंजी 2024” लेबल वाला लिंक चुनें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिससे उम्मीदवार उत्तरों की समीक्षा कर सकेंगे।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here