हिमाचल की तर्ज पर आपदा के लिए दो महीने का वेतन दें मंत्री और मुख्यमंत्री, बद्रीनाथ विधायक ने की मांग – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड हिमाचल की तर्ज पर आपदा के लिए दो महीने का वेतन दें मंत्री और मुख्यमंत्री, बद्रीनाथ विधायक ने की मांग

हिमाचल की तर्ज पर आपदा के लिए दो महीने का वेतन दें मंत्री और मुख्यमंत्री, बद्रीनाथ विधायक ने की मांग

0
हिमाचल की तर्ज पर आपदा के लिए दो महीने का वेतन दें मंत्री और मुख्यमंत्री, बद्रीनाथ विधायक ने की मांग

बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने मांग की है कि हिमाचल की तर्ज पर ही आपदा के लिए मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री अपना दो महीने का वेतन दें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो अपने छह माह का बढ़ा हुआ वेतन आपदा ग्रसित क्षेत्रों के लिए देना चाहते हैं।

सदन में आपदा को लेकर बोलने का मौका नहीं दिया गया

बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने आज कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने बद्रीनाथ में आपदा ग्रसित क्षेत्रों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा की उत्तराखंड अभी आपदा से प्रभावित हैं। चमोली के अधिकांश सड़कें आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं। फिर भी सदन में हमे आपदा को लेकर बोलने का मौका नहीं दिया गया।

आपदा के लिए दो महीने का वेतन दें मंत्री और मुख्यमंत्री

लखपत बुटोला ने कहा कि हिमाचल सरकार ने पहल शुरू की है कि विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री अपने छह महीने का वेतन आपदा के लिए देंगे। उन्होंने कहा कि वो सरकार से अनुरोध करते हैं कि उसी तर्ज पर मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री भी अपना दो महीने का वेतन आपदा के लिए दें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है कि वो उनका छह महीने का बढ़ा हुआ वेतन आपदा ग्रसित क्षेत्रों के लिए देना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here