स्मार्ट मीटर लगाने को ऊर्जा निगम ने शुरू किया सर्वे कार्य, मुख्यालय से जारी हुए निर्देश | ETV Uttarakhand
Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडस्मार्ट मीटर लगाने को ऊर्जा निगम ने शुरू किया सर्वे कार्य, मुख्यालय...

स्मार्ट मीटर लगाने को ऊर्जा निगम ने शुरू किया सर्वे कार्य, मुख्यालय से जारी हुए निर्देश

स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर ऊर्जा निगम की ओर से सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्यालय से भी टीम बनाकर सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। रुड़की मंडल में इसकी शुरुआत रामनगर डिवीजन से की गई है।ऊर्जा निगम की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने की दिशा में तेजी से काम शुरू हो गया है। मेट्रो सिटी की तर्ज पर उपभोक्ताओं को पहले मीटर को रिचार्ज करना होगा, उसके अनुसार ही वह बिजली का उपभोग कर सकेंगे। रुड़की मंडल में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए रामनगर डिवीजन से सर्वे कार्य शुरू किया गया है।

तैयार की जाएगी रिपोर्ट

सर्वे के दौरान संबंधित एजेंसी के कर्मचारी ट्रांसफार्मर की संख्या व उनसे जारी उपभोक्ताओं के कनेक्शन आदि की रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके अलावा मीटर के संबंध में भी रिपोर्ट देंगे कि मीटर में कितनी रीडिंग आदि है।रुड़की मंडल के अधीक्षण अभियंता अमित कुमार शर्मा ने बताया कि एक माह में यह कार्य पूरा होने की उम्मीद है। एजेंसी की ओर से करीब 20 टीम को इस कार्य के लिए लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सर्वे रिपोर्ट आने के बाद मीटर लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments