शादाब शम्स ने की किरेन रिजिजू से मुलाकात, बोले वक्फ संपत्तियों की हो CBI जांच, घेरे में आया पिरान कलियर | ETV Uttarakhand
Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडशादाब शम्स ने की किरेन रिजिजू से मुलाकात, बोले वक्फ संपत्तियों की...

शादाब शम्स ने की किरेन रिजिजू से मुलाकात, बोले वक्फ संपत्तियों की हो CBI जांच, घेरे में आया पिरान कलियर

केंद्र की मोदी सरकार वक्फ बोर्ड में संशोधन करने जा रही है. इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से तेजी से कार्यवाही की जा रही है. वक्फ बोर्ड संशोधन मामले के बाद से ही विपक्षी दलों समेत मुस्लिम धर्म गुरु इसका विरोध कर रहे है. वहीं इस बीच उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरन रिजिजु से मुलाकात की. इस दौरान शादाब शम्स ने देश के सभी राज्यों की वक्फ संपत्तियों की सीबीआई जांच की मांग की है.

बोले वक्फ संपत्तियों की हो CBI जांच : शादाब शम्स

शादाब शम्स ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की ज्यादातर संपत्तियों पर कब्जा है. देश की आजादी के बाद से अभी तक वक्फ की संपत्तियों में जो लूट हुई है, उनमें जिन लोग के हाथ हैं वही लोग वक्फ बोर्ड में होने जा रहे संशोधन का विरोध कर रहे हैं. शादाब शम्स ने कहा जो संपत्ति गरीबों के उत्थान के लिए थी, आज वो लोगों की एशगाह का समान बन चुका है. प्रदेश की तमाम संपत्तियों पर लोगों ने कब्जा कर लिया है.

घेरे में आया पिरान कलियर

शादाब शम्स ने कहा कि देश के सभी राज्यों में मौजूद वक्फ संपत्तियों के सीबीआई जांच होनी चाहिए. खासकर हरिद्वार जे रुड़की में स्थित पिरान कलियर के संपत्तियों की. शादाब शम्स ने कहा अगर वक्फ संपत्तियों की सीबीआई जांच कराई जाती है तो ये भारत का सबसे बड़ा घोटाला निकलकर सामने आयेगा. उन्होंने कहा उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के पास करीब 5300 संपत्तियां हैं. जिसमें से अधिकतर संपत्तियों पर कब्जा है, इनमें से ज्यादातर संपत्तियों पर अवैध किरायेदार बैठे हैं.

केंद्रीय मंत्री ने दिया जांच का आश्वासन

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स को वक्फ संपत्तियों की जांच का आश्वासन दिया है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बंदर बांट के खिलाफ जल्द ही कानून आएगा. लूट करने वाले लोगों को सजा दिलाई जाएगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments