सावन का पहला सोमवार आज, झमाझम बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड सावन का पहला सोमवार आज, झमाझम बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

सावन का पहला सोमवार आज, झमाझम बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

0
सावन का पहला सोमवार आज, झमाझम बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

आज सावन का पहला सोमवार है. भगवान शिव के 11 वें ज्योर्तिलिंग बाबा केदारनाथ के दर पर सुबह से ही बाबा के भक्तों की भीड़ देखने को मिली. आज सुबह से ही रुद्रप्रयाग जिले में बारिश कस सिलसिला जारी है.लगातार हो रही बारिश के बीच पवित्र श्रावण माह के पहले सोमवार को बाबा केदारनाथ के दर पर श्रद्धालुओं का हुजूम लगा हुआ है। बाबा के जयकारों के बीच सभी श्रद्धालुओं ने आराध्य भोले शंकर का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की.

बता दें मानसूनी बारिश के चलते वर्तमान समय में केदारनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी जरूर आई है, लेकिन जो भी श्रद्धालु बाबा के दर पर पहुंच रहे हैं, उनके जोश में किसी भी प्रकार की कमी नहीं है.इस वर्ष की केदारनाथ धाम यात्रा में कपाट खुलने की तिथि 10 मई 2024 से आज तक 10 लाख 62 हजार 596 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here