Oplus_16908288
चमोली जिले के कर्णप्रयाग में मंगलवार को सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का बाजार क्षेत्र में स्थानीय लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान तलवारबाजी भी हुई, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यात्रियों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। कर्णप्रयाग के सीओ त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सिख श्रद्धालुओं की कर्णप्रयाग बाजार में स्थानीय लोगों के साथ कहासुनी हुई और जिसके बाद सिख श्रद्धालु ने स्थानीयों लोगों पर तलवार से हमला किया गया, जिसमें कुछ लोग घायल है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी हंगामा किया गया और ट्रैफिक को जाम किया। फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है। स्थानीय लोगों को समझने की कोशिश कर रही है। कुछ देर बाद आवाजाही के लिए यातायात सुचारू हो जाएगा।
