देहरादून युवती मर्डर केस में लापवाही बरतने पर चौकी प्रभारी पर गिरी गाज, SSP ने किया निलंबित – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड देहरादून युवती मर्डर केस में लापवाही बरतने पर चौकी प्रभारी पर गिरी गाज, SSP ने किया निलंबित

देहरादून युवती मर्डर केस में लापवाही बरतने पर चौकी प्रभारी पर गिरी गाज, SSP ने किया निलंबित

0
देहरादून युवती मर्डर केस में लापवाही बरतने पर चौकी प्रभारी पर गिरी गाज, SSP ने किया निलंबित

राजधानी के मच्छी बाजार के बीच बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े हुई युवती की हत्या के मामले में प्रथम दृष्टया में चौकी स्तर पर लापरवाही बरतने पर एसएसपी अजय सिंह ने उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी, चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को तत्काल निलंबित कर दिया है. एसएसपी ने पूरे मामले की प्राथमिक जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी. सीओ सिटी द्वारा दी गई रिपोर्ट में प्रकरण में प्रथम दृष्टया में चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई थी. मृतिका ने जान का खतरा बताते हुए 31 जनवरी को आरोपी के खिलाफ चौकी खुड़बुड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और कोई भी कार्रवाई नहीं होने के बाद आरोपी ने सोमवार को घटना को अंजाम दे दिया.

परिजनों के अनुसार गुंजन और आकाश दोनों तीन सालों से एक-दूसरे को जानते थे. गुंजन दूल्हा बाजार में कपड़ों की एक दुकान में काम करती थी. आरोपी भी उसी बाजार की एक अन्य दुकान में काम करता है. दोनों की दोस्ती के बारे में पता चला तो उन्होंने गुंजन से फोन ले लिया, इस बीच दोनों के बीच बात होनी बंद हो गई. आरोपी शादीशुदा था और गुंजन को लगातार परेशान कर रहा था, काम पर जाते समय पीछा भी करता था. इसकी कई बार पुलिस में भी शिकायत की गई, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई. तीन दिन पहले जब आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति से कहा कि वह गुंजन को जान से मार देगा.

उसके बाद उनकी ओर से फिर से खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत की गई. इन तीन दिनों में पुलिस आरोपी से फोन पर बात तक नहीं कर पाई. पुलिस के अनुसार आरोपी आकाश चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है, वह डेढ़ महीने तक जेल में रहा था. ऐसे में कुछ महीने पहले आरोपी को दुकान से भी हटा दिया गया था. बाद में उसी बाजार की एक दूसरी दुकान में आरोपी काम करने लगा.एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि देहरादून कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई युवती की हत्या के मामले में प्रथमदृष्टया चौकी स्तर पर लापरवाही परिलक्षित होने पर चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को लाइन हाजिर करते हुए पूरे मामले की प्राथमिक जांच सीओ सिटी को सौंपी थी.

सीओ सिटी द्वारा दी गई रिपोर्ट में प्रकरण में प्रथम दृष्टया में चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आने पर उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी, चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को तत्काल से निलंबित कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने दिनदहाड़े देहरादून में बीच बाजार युवती की हत्या करने वाले आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. आरोपी (उम्र 27 साल) ने पुलिस पूछताछ में कई राज उगले हैं. पुलिस का कहना है युवक के घर में युवती के कारण गृह क्लेश चल रहा था. जिसके बाद युवती और युवक की बातचीत बंद हो गई. वहीं युवती द्वारा पुलिस चौकी में शिकायत करने के बाद आरोपी युवक आवेश में था. जिस वजह से उसने बीच बाजार में युवती का कत्ल कर दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here