लक्सर में रेलवे ट्रैक के पास तालाब में मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप | ETV Uttarakhand
Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तराखंडलक्सर में रेलवे ट्रैक के पास तालाब में मिला अज्ञात शव, क्षेत्र...

लक्सर में रेलवे ट्रैक के पास तालाब में मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

नगर पालिका क्षेत्र के लकसरी गांव के पास रेलवे ट्रैक के समीप बने तालाब में अज्ञात शव मिलने से हड़कप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.

लक्सर बृहस्पतिवार को लक्सरी गांव के पास रेलवे ट्रैक के समीप कुछ ग्रामीण पशुओं का चारा लाने के लिए तालाब के आसपास पहुंचे. जहां उन्हें अज्ञात शव दिखाई दिया. आसपास के लोगों को जानकारी दी गई. देखते-देखते भीड़ का जमघट लग गया. जिसकी सूचना 112 के माध्यम से आसपास के लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची. शव को तालाब के पास से निकालकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया.

वहीं, इस बाबत लक्सर कोतवाली एस एस आई लोकपाल सिंह पंवार ने बताया 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जहां लगभग 35से 40उम्र के व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था. शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा था. शरीर पर मांस न होकर सिर्फ कंकाल नजर आ रहा था. इस बाबत आसपास व ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई. अज्ञात की कोई पहचान नहीं हो पाई. फिलहाल शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है. फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है. फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है.

बता दें अभी कुछ दिन पूर्व भी दिसंबर माह रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव की सूचना मिली थी. कंट्रोल रूम को लक्सर-रायसी के बीच रेलवे ट्रैक पर एक शव होने की सूचना पाकर कस्बा चौकी प्रभारी विपिन कुमार पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे थे. शव को कब्जे में ले लिया गया. मृतक की आयु 65 और 70 वर्ष के बीच होने का अनुमान है. पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी थी. वहीं क्षेत्र में अज्ञात का शव मिलने से भी हड़कंप मचा हुआ है. इलाके में अलग अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments