अल्मोड़ा की बेटी नयना बिष्ट का कर्तव्य पथ के लिए चयन | ETV Uttarakhand
Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तराखंडअल्मोड़ा की बेटी नयना बिष्ट का कर्तव्य पथ के लिए चयन

अल्मोड़ा की बेटी नयना बिष्ट का कर्तव्य पथ के लिए चयन

अल्मोड़ा की होनहार बेटी और एनसीसी कैडेट नयना बिष्ट के गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में चयनित होने पर पूरे जिले में खुशी की लहर है. इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि विद्यालय, एनसीसी और अल्मोड़ा जनपद का नाम भी रोशन हुआ है. नयना बिष्ट ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय वह अपने गुरुजनों, एनसीसी अधिकारियों और अपने परिवार को दिया है.

नयना बिष्ट मूल रूप से अल्मोड़ा की निवासी हैं और वर्तमान में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून से बीटेक की पढ़ाई कर रही हैं. वह एनसीसी की 11 यूके बटालियन, देहरादून में सीनियर अंडर ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं. गणतंत्र दिवस परेड जैसे प्रतिष्ठित आयोजन के लिए उनका चयन उनके कठिन अभ्यास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और निरंतर परिश्रम का परिणाम है. नयना के चयन की खबर मिलते ही कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल बन गया. कॉलेज प्रशासन, एनसीसी अधिकारियों, शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाइयां दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

NCC Cadet Nayana Bisht

वहीं अल्मोड़ा में भी शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने इस उपलब्धि को जिले के लिए गर्व का क्षण बताया. अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए नयना बिष्ट ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय वह अपने गुरुजनों, एनसीसी अधिकारियों और अपने परिवार को दिया है. शिक्षकों का सतत मार्गदर्शन, एनसीसी अधिकारियों का कठोर अनुशासनात्मक प्रशिक्षण और परिवार का निरंतर सहयोग ही उनकी सफलता की मजबूत नींव बना. यहां तक पहुंचने में उन्हें अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद मिला है, जो उनके लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहे हैं.

नयना बिष्ट के पिता प्रकाश बिष्ट एक प्रसिद्ध रंगकर्मी हैं, जबकि उनकी माता प्रीति बिष्ट एक समाजसेविका के रूप में जानी जाती हैं. सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण में पली-बढ़ी नयना ने अनुशासन और सेवा भाव को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया है. अल्मोड़ा के सभी सम्मानित नागरिकों ने नयना बिष्ट को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए आशा जताई कि वे भविष्य में भी इसी तरह देश और प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments