उत्तराखंड अगले 72 घंटे में मौसम बिगड़ेगा, मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड उत्तराखंड अगले 72 घंटे में मौसम बिगड़ेगा, मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी

उत्तराखंड अगले 72 घंटे में मौसम बिगड़ेगा, मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी

0
उत्तराखंड अगले 72 घंटे में मौसम बिगड़ेगा, मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी

उत्तराखंड में अगले 72 घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। जिससे पूरे राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन के समय धूप खिलने से लोग राहत महसूस करते है। लेकिन सुबह-शाम की ठंड ने लोगों को अधिक परेशान किया है। हालांकि आने वाले दिनों में पूरा उत्तराखंड ठंड से कांपेगा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका जताई गई है। इसके चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में लोग ठिठुरन महसूस करेंगे। वहीं, राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की भी संभावना जताई गई है। राज्य में शीतलहर चलने पर भी ठंड संबंधी परेशानियां बढ़ सकती है। अधिक ठंड वाले इलाकों में लोग गर्म कपड़े पहने नजर आने लगे है। वहीं, कोहरे जैसे हालात के समय लोगों को यात्रा के दौरान अधिक सतर्कता बरतनी होगी। ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

देहरादून के मौसम की बात करें तो आसमान साफ रहने के साथ कुहासा छाए रहने की संभावना है। बता दें कि आज यानी 18 नवंबर को देहरादून का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस लगभग रहने के आसार है। जबकि सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here