दून अस्पताल के 189 उपलनकर्मी हड़ताल पर, अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमराई – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड दून अस्पताल के 189 उपलनकर्मी हड़ताल पर, अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमराई

दून अस्पताल के 189 उपलनकर्मी हड़ताल पर, अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमराई

0
दून अस्पताल के 189 उपलनकर्मी हड़ताल पर, अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमराई

राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून अस्पताल के 189 उपनल कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। नियमितीकरण और अन्य मांगों को लेकर चार कैडर के कर्मचारी कामकाज छोड़कर हड़ताल पर चले गए हैं। अस्पताल प्रबंधन से व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कर्मचारियों का रोस्टर बदला है लेकिन व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई दिखी।  विभिन्न विभागों में तैनात करीब 22 हजार उपनल कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल की 58 नर्सें, 108 सफाईकर्मी, 20 क्लर्क और तीन फार्मासिस्ट हड़ताल में शामिल हैं। अस्पताल के क्लर्क की संख्या कम है, ऐसे में एक साथ 20 क्लर्क के हड़ताल पर जाने से बिलिंग और पंजीकरण की व्यवस्थाएं बिगड़ गई है। पंजीकरण काउंटर पर घंटों तक कतारें देखी गई।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं पर असर न पड़े इसके लिए अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी इधर से उधर की गई है, लेकिन अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ है। ऐसे में उपनल कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here