देहरादून में पुरानी रंजिश के चलते आपसी मारपीट में एक व्यक्ति की मौत – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड देहरादून में पुरानी रंजिश के चलते आपसी मारपीट में एक व्यक्ति की मौत

देहरादून में पुरानी रंजिश के चलते आपसी मारपीट में एक व्यक्ति की मौत

0
देहरादून में पुरानी रंजिश के चलते आपसी मारपीट में एक व्यक्ति की मौत

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के स्मिथ नगर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई. जिससे एक व्यक्ति के नाक से खून निकलना शुरू हो गया. जिससे वो संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश हो गया. जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिससे पूछताछ जारी है.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के पहाड़गंज निवासी 45 वर्षीय अरुण कुमार उर्फ डीके देहरादून के मोहनपुर पावर हाउस के पास स्मृति विहार में पिछले कई सालों से किराए के कमरे में रह रहा था. सोमवार शाम को अरुण कुमार प्रेमनगर क्षेत्र के स्मिथ नगर में स्थित एक नाई की दुकान से बाहर निकला तो आरोपी के साथ विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गला दबा दिया. जिसके कारण अरुण की नाक से खून निकलना शुरू हो गया और मुंह के बल सड़क पर गिर गया.

वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अरुण को अस्पताल भिजवाया. जहां पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद आरोपी पैदल ही फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल करते हुए आसपास लोगों से पूछताछ की. साथ ही मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल से सबूत जुटाए.

प्रेमनगर थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी जुटाने पर आसपास के लोगों ने बताया कि अरुण का किसी बात को लेकर एक अन्य व्यक्ति से झगड़ा हुआ था. आपसी मारपीट में वो बेहोश होकर सड़क पर गिर गया और दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया.

उन्होंने बताया कि अरुण के खिलाफ साल 2022 में प्रेमनगर थाने में जान से मारने का प्रयास में मुकदमा पंजीकृत होना पाया गया है. जिसमें उसके दो महीने पहले ही जमानत पर बाहर आने की जानकारी मिली है. घटना में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. जिससे पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने बताया कि अरुण और उसके बीच पहले हुई मारपीट के कारण आपसी रंजिश चल रही थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here