Sunday, September 14, 2025

Homeउत्तराखंडNainital में भी बढ़ी गर्मी, पारा 33 डिग्री पार...नैनी झील का जलस्तर...

Nainital में भी बढ़ी गर्मी, पारा 33 डिग्री पार…नैनी झील का जलस्तर सामान्य से पांच फीट नीचे पहुंचा

नैनीताल में पारा आसमान चढ़ने को आतुर है। शुक्रवार को 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्मी से राहत पाने को लोग पेड़ों की छांव तलाशते नजर आए।  मैदानी भागों में लू चल रही है तो नैनीताल भी खासा गर्म हो चला है। इस माह दूसरी बार है, जब तापमान 33 डिग्री पार कर गया है।होटलों, रेस्टोरेंट व घरों में पंखे चलने शुरू हो गए हैं। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ वायुमंडलीय विज्ञानी डा. नरेंद्र सिंह के अनुसार नगर में अत्यधिक वाहन व जंगलों की आग ने प्रदूषण बढ़ाया है। जिस कारण तापमान में वृद्धि हो चली है। प्री मानसून पहुंचने तक तापमान में वृद्धि जारी रहेगी।जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर, नैनी झील में झील का जलस्तर सामान्य से पांच फीट नीचे पहुंच गया है।

10.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाएं, 18 को रहेगी राहत

हल्द्वानी : भीषण गर्मी के साथ ही शुक्रवार को लू चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 42 डिग्री पारा होने से सुबह से रात तक मौसम गर्म रहा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 10.6 किलोमीटर की रफ्तार से दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाएं चलीं।पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. आरके सिंह ने बताया कि 17 जून तक 42 या उससे अधिक भी पारा हो सकता है, लेकिन 18 जून को लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। इस दिन नैनीताल में झमाझम बारिश के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।इससे तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं 19 जून को मौसम साफ रहेगा। 20 से मानसून आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments