डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर किया गंभीर घायल, गुस्साए लोगों ने चालक को जमकर पीटा – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर किया गंभीर घायल, गुस्साए लोगों ने चालक को जमकर पीटा

डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर किया गंभीर घायल, गुस्साए लोगों ने चालक को जमकर पीटा

0
डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर किया गंभीर घायल, गुस्साए लोगों ने चालक को जमकर पीटा

रुड़की: हरिद्वार जिले के भगवानपुर कस्बे में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक पर सवार दो युवकों टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और उनकी बाइक बुरी तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद लोगों ने डंपर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. इसी के साथ पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोड़ा गांव निवासी इंतजार और दिल्लू अपनी बाइक पर सवार होकर पेंट के काम से भगवानपुर गए थे, जैसे ही दोनों भगवानपुर मार्किट पर घूम पर पहुंचे तो हाइवे से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों ही युवक बाइक समेत सड़क पर जा गिरे और डंपर की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि इतने में कोई कुछ समझ पाता तो तेज रफ्तार डंपर दोनों युवकों के पैरों पर चढ़ चुका था और दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर ही तड़पने लगे.

इसी बीच घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और भीड़ ने डंपर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी लात-घूसों और डंडे से जमकर धुनाई की. इसी बीच भीड़ में शामिल किसी शख्स द्वारा हादसे की जानकारी पुलिस दी गई, सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया. वहीं पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां से अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत को गंभीर मानते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here