केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश में की मां गंगा की पूजा | ETV Uttarakhand
Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तराखंडकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश में की मां गंगा की पूजा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश में की मां गंगा की पूजा

देहरादून: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं. उत्तराखंड दौरे के पहले दिन अमित शाह ऋषिकेश पहुंचे. यहां उन्होंने पहले ऋषिकेश में ‘कल्याण’ के शताब्दी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश में मोक्षदायिनी मां गंगा के दर्शन-पूजन किए.

इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा ‘ शाश्वत, सनातन और अविरल मा गंगा हमारी संस्कृति के साथ-साथ सभ्यता और जीवन का मूल आधार हैं. माँ गंगा से सभी के कल्याण की कामना है।

इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश के गीता भवन स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी से सभी की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments