उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, युवक की दर्दनाक मौत | ETV Uttarakhand
Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, युवक...

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, युवक की दर्दनाक मौत

नंदप्रयाग–नंदानगर मोटर मार्ग पर सेरा गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. रविवार देर सायं नंदानगर से नंदप्रयाग की ओर जा रही एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला गया. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सेरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र हिम्मत सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह नंदानगर बाजार से अपने घर सेरा लौट रहे थे.

रविवार देर शाम को मनीष कुमार द्वारा थाना नंदानगर को सूचना दी गई कि जाखणी, नंदानगर क्षेत्र में एक टैक्सी वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई है. थाना नंदानगर की पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई. मौके पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन संख्या UK11 TA 3251 सड़क से नीचे खाई में गिरी हुई है और वाहन का चालक भी खाई में गिरा हुआ है. पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाते हुए चालक को खाई से बाहर निकाला गया.

चालक की पहचान सुरेंद्र सिंह 26 वर्ष, निवासी ग्राम सेरा, नंदानगर के रूप में हुई. रेस्क्यू के बाद घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. वहीं पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की.

गौर हो कि उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं. बीते दिन मसूरी के पास कैंपटी फॉल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. यहां कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी. वहीं रविवार दोपहर को हरिद्वार-लक्सर मार्ग स्थित कटारपुर गांव के पास कार और ई-रिक्शा की जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा. हादसे में चार अन्य लोग भी गंभीर घायल हो गए हैं. सभी घायलों का उपचार नजदीकी अस्पताल में चल रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments