त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के परिवार को आर्थिक मदद, उत्तराखंड सरकार ने भेजा 4 लाख का चेक – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के परिवार को आर्थिक मदद, उत्तराखंड सरकार ने भेजा 4 लाख का चेक

त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के परिवार को आर्थिक मदद, उत्तराखंड सरकार ने भेजा 4 लाख का चेक

0
त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के परिवार को आर्थिक मदद, उत्तराखंड सरकार ने भेजा 4 लाख का चेक

त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के परिवार को उत्तराखंड सरकार ने आर्थिक मदद भेजी है. सीएम धामी के निर्देश पर एंजेल के पिता तरुण प्रसाद चकमा को तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत कर पहली किश्त के रूप में 4 लाख 12 हजार 500 की आर्थिक सहायता जारी कर दी गई है. यह धनराशि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 एवं नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 के तहत स्वीकृत की गई है.

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने के लिए यह प्रकरण देहरादून एसएसपी अजय सिंह के माध्यम से जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून को भेजा गया था. इस प्रकरण पर विकासनगर एसडीएम एवं पुलिस उपाधीक्षक की संयुक्त जांच रिपोर्ट हासिल कर जिला स्तरीय समिति की स्वीकृति की प्रक्रिया को पूरा किया.

गौर हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29 दिसंबर को त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात की थी. इस दौरान उन्होंने एंजेल की हत्या पर दुख जताते हुए कहा था कि इस मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. जबकि, एक अन्य आरोपी पर इनाम घोषित कर दिया गया है, उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बता दें कि देहरादून में एंजेल की हत्या कर दी गई थी.

सीएम धामी ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया था. उन्होंने कहा था कि इस घटना पर वे व्यक्तिगत तौर पर दुखी हैं. साथ ही आश्वासन दिया था कि उत्तराखंड सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी. वहीं, दिवंगत एंजेल चकमा के इलाज के दौरान हुए समस्त चिकित्सीय खर्च अब उत्तराखंड सरकार वहन करेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here