सुशासन में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार, IAS बंशीधर तिवारी को सम्मान – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड सुशासन में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार, IAS बंशीधर तिवारी को सम्मान

सुशासन में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार, IAS बंशीधर तिवारी को सम्मान

0
सुशासन में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार, IAS बंशीधर तिवारी को सम्मान

उत्तराखंड के लिए आज गर्व का दिन है। मुख्यमंत्री के अपर सचिव एवं सूचना महानिदेशक IAS बंशीधर तिवारी को सुशासन में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर प्रदेशभर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

बंशीधर तिवारी उत्तराखंड के उन चुनिंदा प्रशासनिक अधिकारियों में शामिल हैं, जिनका नाम साफ़-सुथरी कार्यशैली, पारदर्शी निर्णय, तेज़ और प्रभावी प्रशासन तथा जन-केंद्रित नीतियों के लिए जाना जाता है। अपने लंबे करियर में उन्होंने जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए विकास और प्रशासनिक सुधारों को नई दिशा दी है।

सूचना विभाग में उनकी भूमिका विशेष रूप से सराही जाती है, जहां उन्होंने पारदर्शिता, डिजिटल संवाद और सुशासन को मजबूत करने के लिए कई उल्लेखनीय पहल की हैं। उनकी कार्यशैली सदैव सरल, स्पष्ट और परिणाम-उन्मुख रही है, जिसका सीधा लाभ आम जनता और शासन दोनों को मिलता रहा है।

यह राष्ट्रीय पुरस्कार न केवल उनके समर्पण और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता का सम्मान है, बल्कि उत्तराखंड की प्रशासनिक प्रणाली के सुदृढ़ होते ढांचे की भी पहचान है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here