उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव पर PM मोदी देंगे करोड़ों की सौगात, समारोह की तैयारियां जोरों पर – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव पर PM मोदी देंगे करोड़ों की सौगात, समारोह की तैयारियां जोरों पर

उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव पर PM मोदी देंगे करोड़ों की सौगात, समारोह की तैयारियां जोरों पर

0
उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव पर PM मोदी देंगे करोड़ों की सौगात, समारोह की तैयारियां जोरों पर

राजधानी दून के एफआरआई मैदान में राज्य स्थापना का रजत जयंती उत्सव को यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार की तैयारियां जोरों पर है। नौ नवंबर मनाए जाने वाले रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को नया तोहफा दे सकते हैं।

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती उत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों की सौगात देंगे। इसके लिए विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का उद्घाटन व लोकार्पण करने की तैयारी चल रही है। नियोजन विभाग के माध्यम से धरातल पर उतरने वाली योजनाओं की स्क्रीनिंग की जा रही है। वहीं 10 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने की बात कही जा रही है। इसके लिए नियोजन विभाग विभिन्न विभागों की उन योजनाओं की समीक्षा कर रहा है। जिनका लोकार्पण व शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे।

सचिव मुख्यमंत्री व गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय का कहना है कि राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी कई विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके लिए नियोजन विभाग तैयारी में जुटा है।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर शासन व प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री स्वयं इन तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एफआरआइ परिसर को सुरक्षाबलों के घेरे में लिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान यह पूरा क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। इस दौरान इस क्षेत्र से होकर गुजरने वाले यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here