देहरादून से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने पूरे शहर में हलचल मचा दी है। दरअसल ये वीडियो कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के मोहब्बेवाला इलाके की है। जहां पर एक महिला ट्रक के नीचे घुसकर आग लगाने की कोशिश कर रही है।
तो वहीं पुलिस उसे रोकने का प्रयास कर रही है। वीडियो में महिला और पुलिस के बीच झडप होती हुई भी नजर आ रही है। दोनों के बीच धक्का-मुक्की होती हैं। ये पूरा विवाद मुआवजे की मांग को लेकर शुरू हुआ। ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर मकान से टकरा गया था। जिससे महिला के मकान को नुकसान पहुंचा था।
दरअसल ये घटना 13 अक्टूबर की है। एक ट्रक अनियंत्रित होकर मकान से टकरा गया। जिसके चलते मकान की बाउंड्री वॉल और दीवार को नुकसान पहुंचा। ऐसे में मकान मालिक यानी कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला वो ट्रक चालक से मुआवजे की मांग करती है। लेकिन यही विवाद काफी बढ़ गया। जिसके चलते गुस्से में महिला ट्रक को आग के हवाले करने की कोशिश करती है।