
जागेश्वर/पनुवानौला : जागेश्वर मंदिर धाम के आसपास चल रहे शराब के अवैध कारोबार, संरक्षित देवदारों की तस्करी के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल लिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द इस अवैध कारोबार को खत्म करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। गुरुवार को जागेश्वर में महिलाओं में अवैध तरीके से चल रहे शराब कारोबार व देवदार के पेड़ों की तस्करी के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान प्रेमा देवी ने कहा कि धार्मिक स्थलों के आसपास शराब की बिक्री पूर्णतया प्रतिबंधित है। इसके बावजूद अवैध तरीके से यहां पर शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। यहां अवैध तरीके से शराब खरीदी-बेची जा रही है।
वहीं रात के समय संरक्षित देवदार के पेड़ों की अवैध तरीके से तस्करी हो रही है। जिससे बहुमूल्य वनसंपदा को भारी नुकसान हो रहा है। पूर्व में कई बार इस संबंध में शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया। लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नही हुई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक शासन-प्रशासन इस मामले पर ठोस कदम नहीं उठाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीण सड़क पर उतरकर सरकार का पुतला फूंकेंगे। इस दौरान महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
इस अवसर पर आशा देवी, शांति देवी, दीपा देवी, मंजू देवी, लीला देवी, गंगा देवी, पार्वती देवी, गंगा देवी, जया देवी, प्रेमा देवी, सरस्वती देवी, गंगा देवी, सावित्री देवी, कमला देवी, जया देवी, महेश राम, रवि कुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार, मोहन राम, सूरज आर्य, ललित कुमार, मयंक कुमार, गोकुल प्रसाद, अमित कुमार, राजा प्रसाद, हिमांशु प्रसाद, गोलू प्रसाद, नवीन कुमार आदि मौजूद थे।