Uttarakhand

नैनीताल के होटल में नहाते समय महिला का वीडियो बनाने वाला हुआ गिरफ्तार

नैनीताल : नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र के होटल में महिला पर्यटक का बाथरूम में नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपित होटल कर्मी को कोतवाली बैठाया है।

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली का पर्यटक परिवार नैनीताल आया था। सोमवार सुबह जब महिला पर्यटक नहा रही थी, तो वेंटीलेशन स्पेस से होटल का कर्मचारी मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। उसकी हरकतों को देखकर महिला ने शोर मचा दिया।

आपत्तिजनक हरकत की सूचना 112 पर दी

महिला की आवाज सुनकर उसका पति और होटल कर्मीचारी पहुंच गए तो वीडियो बना रहा युवक फरार हो गया। तत्काल महिला के पति ने इसकी सूचना तत्काल 112 पर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं और एक रूम सर्विस वाले कर्मचारी को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।

सूचना पर सीओ नितिन लोहनी भी पहुंचे

पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सीओ नितिन लोहनी भी पहुंच गए। सीओ ने बताया कि होटल के सर्वेंट क्वाटर, महिला का बुक किया गया Room, दोनों आसपास हैं। जब महिला नहाने गई तब एक कर्मचारी उसकी वीडियो बनाने लगा। जिसकी सूचना महिला ने 112 पर दी गई।

पुलिस ने आरोपित होटल कर्मचारी को पकड़ा

पुलिस ने आरोपित होटल कर्मचारी को पकड़ लिया है। एफआइआर दर्ज कर दी है। मोबाइल खंगाला जा रहा है। मामले जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि दो साल पहले भी माल रोड में महिला का नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। उसमें भी होटल कर्मचारी शामिल था। वहीं पर्यटकों का मामला होने के कारण घटना के बाद से होटल स्टाफ और पुलिस में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Response

etvuttarakhand
Get the latest news and 24/7 coverage of Uttarakhand news with ETV Uttarakhand - Web News Portal in English News. Stay informed about breaking news, local news, and in-depth coverage of the issues that matter to you.