NationalUttarakhand

मोदी के दौरे को लेकर तैयारियों का लिया जायजा

चम्पावत/नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चंपावत के संभावित दौरे को देखते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को तैयारियों का जायजा लिया।

कैबिनेट मंत्री ने लोहाघाट स्थित अद्वैत मायावती आश्रम पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन एवं आश्रम प्रबंधकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा की यह स्थान प्राकृतिक रूप से बेहद रमणीक होने के साथ ही स्वामी विवेकानंद की यादों और विचारों का केंद्र बिंदु है। स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को समझने और उनके बताये हुए मार्ग के बारे में जानने के लिए अद्वैत आश्रम मायावती एक अद्भुत स्थान है।

भ्रमण के दौरान सांसद अजय टमटा, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, पूर्व विधायक बलवंत भौर्याल, जिला अध्यक्ष भाजपा निर्मल महरा, समेत उपस्थित थे।

Leave a Response