National

फडणवीस की सरकार में शिंदे डिप्टी सीएम, 12 बागियों को भी इनाम

महाराष्ट्र में अब नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. यह लगभग तय माना जा रहा है कि अब राज्य में भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे का गुट मिलकर सरकार बनाएगा. इस बीच मंत्रियों की संभावित लिस्ट भी सामने आई है, जिनको देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में जगह मिल सकती है. लिस्ट के हिसाब से एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. वहीं शिवसेना के 12 बागी विधायकों को भी इनाम में मंत्रिपद मिल सकता है.

फिलहाल मुंबई में भारतीय जनता पार्टी और गोवा में एकनाथ शिंदे गुट की बैठकें चल रही हैं. शिंदे आज गोवा से मुंबई पहुंचेंगे. वह अपने साथ बागी विधायकों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन पत्र भी लेकर आएंगे.

महाराष्ट्र कैबिनेट में बीजेपी से किसे मिल सकती है जगह?

  • देवेंद्र फडणवीस – (मुख्यमंत्री)
  • चंद्रकांत पाटिल
  • सुधीर मुनगंटीवार
  • गिरीश महाजन
  • आशीष शेलार
  • प्रवीण दारेकर
  • चंद्रशेखर बावनकुले
  • विजयकुमार देशमुख या सुभाष देशमुख
  • गणेश नाइक
  • राधाकृष्ण विखे पाटिल
  • संभाजी पाटिल निलंगेकर
  • मंगल प्रभात लोढ़ा
  • संजय कुटे
  • रवींद्र चव्हाण
  • डॉ. अशोक उइके
  • सुरेश खाडे
  • जयकुमार रावल
  • अतुल सावे
  • देवयानी फरांडे
  • रणधीर सावरकर
  • माधुरी मिसाल

बीजेपी से इनको बनाया जा सकता है राज्य मंत्री

  • प्रसाद लाड
  • जयकुमार गोरे
  • प्रशांत ठाकुर
  • मदन येरावर
  • महेश लांडगे या राहुल कुल
  • निलय नाइक
  • गोपीचंद पडलकर
  • बंटी बंगाड़िया

एकनाथ शिंदे ग्रुप से किसे बनाया जा सकता है कैबिनेट मंत्री

  • एकनाथ शिंदे – (उपमुख्यमंत्री)
  • गुलाबराव पाटिल
  • उदय सामंत
  • दादा भुसे
  • अब्दुल सत्तार
  • संजय राठौड़
  • शंभूराज देसाई
  • बच्चू कडु
  • तानाजी सावंतो

एकनाथ गुट से इन्हें बनाया जा सकता राज्य मंत्री

  • दीपक केसरकर
  • संदीपन भुमरे
  • संजय शिरसात
  • भारत गोगावले

फिलहाल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास सागर बंगले में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक चल रही है. बैठक में महाराष्ट्र भाजपा प्रभारी सीटी रवि, पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, प्रवीण दरेकर और अन्य मौजूद हैं.

Leave a Response

etvuttarakhand
Get the latest news and 24/7 coverage of Uttarakhand news with ETV Uttarakhand - Web News Portal in English News. Stay informed about breaking news, local news, and in-depth coverage of the issues that matter to you.