
लोहाघाट : नगर क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या से लोग परेशान हैं। मुख्य सड़कों पर बेसहारा जानवरों के घूमने से वाहन चालकों को दिक्कतें हो रही हैं। लोगों ने बताया कि अक्सर ये जानवर बीच सड़क आ जाते हैं, जिससे जाम और दुर्घटना का भी भय बना रहता है। व्यापारियों ने कहा कि रातभर जानवर दुकानों के आगे खड़े होकर गंदगी कर जाते हैं। रामलीला मैदान में हर हमेशा झुंड में विचरण करते हैं, जिससे आवाजाही करने वाले स्कूली बच्चों के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि टनकपुर गौ सदन से वार्ता हो रही है, शीघ्र बेसहारा जानवरों को वहां भेज दिया जाएगा।