
देहरादून : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या खेल विभाग की वेबसाइट अपडेट न होने पर नाराज हो गई। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। मंगलवार को मंत्री रेखा आर्या ने शासकीय आवास पर खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
इस दौरान खेल विभाग में किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी भी ली। रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल खेल मैदान जिनमें जमीन सम्बंधी मामलों में तकनीकी हैं, इसको लेकर विभाग को निर्देशित किया गया है। साथ इस संबंध में संबंधित जनप्रतिनिधियों को सूचना देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।
खेल विभाग के जारी हो चुके जिओ पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह बेहद हर्ष का विषय है कि राज्य में खेल नीति का जिओ जारी हो चुका है। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को अपने खेल को निखारने का मौका मिलेगा। कहा कि उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत राज्य के आठ से 14 वर्ष तक के प्रति जनपद 150-150 बालक-बालिकाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की खेल छात्रवर्ती दी जाएगी।