Uttarakhand

मानसून की दस्तक के साथ केदारनाथ यात्रा की रफ्तार हो गई धीमी

मानसून की दस्तक के साथ केदारनाथ यात्रा की रफ्तार धीमी हो गई है। बीते एक सप्ताह में प्रत्येक दिन दर्शनार्थियों की संख्या घट रही है। साथ ही बाजारों, पैदल मार्ग व केदारपुरी में यात्रियों का दबाव पहले जैसा नहीं है। वहीं, सोनप्रयाग से भी प्रतिदिन सुबह से दोपहर तक यात्रियों की धाम रवानगी भी कम हुई है।

6 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष नए आयाम स्थापित कर रही है। कपाटोद्घाटन पर जहां रिकार्ड 23,512 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, वहीं यात्रा के शुरुआती छह दिनों में ही धाम में दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख पहुंच गया था। मई के 26 दिनों में जहां 4,35,203 श्रद्धालु धाम पहुंचे, वहीं जून के 19 दिनों में 3,11,547 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

बीते 13 जून से धाम में प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या में कमी आई है। आंकड़ों पर गौर करें तो जहां 1-12 जून तक 2,17,803 यात्री केदारनाथ पहुंचे थे, वहीं 13 से 19 जून तक सात दिनों में 93,744 यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि मानसून की दस्तक के साथ ही केदारनाथ में यात्रियों की संख्या में भी कमी आने लगी है।

सोमवार से हो रही बर्फबारी के कारण प्रशासन द्वारा हेमकुंड साहिब की यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। मौसम खुलने के बाद आज मंगलवार को फिर से यात्रा शुरू कर दी गई है। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि सभी स्टेशनों से यात्री अब हेमकुंड साहिब की ओर बढ़ रहे हैं।

जून में श्रद्धालुओं की संख्या
दिन              संख्या
13             19588
14             19305
15             13230
16             12228
17             10210
18             9424
19              9759

केदारनाथ में यात्री दबाव कम होने से टेंट कॉलोनियों में कई टेंट अब रात को खाली रह रहे हैं। भले ही गढ़वाल मंडल विकास निगम के पास आगामी 30 जून तक बुकिंग फुल है। सोनप्रयाग, गौरीकुंड कस्बों में भी यात्री दबाव कम हो गया है।

Leave a Response

etvuttarakhand
Get the latest news and 24/7 coverage of Uttarakhand news with ETV Uttarakhand - Web News Portal in English News. Stay informed about breaking news, local news, and in-depth coverage of the issues that matter to you.